Delhi Building Collapsed: दिल्ली में ढही 4 मंजिला इमारत, अबतक 11 लोगों की मौत; रेस्क्यू जारी

Delhi Building Collapsed: दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में 4 मंजिला इमारत ढहने से शाम तक 11 लोगों की मौत की खबर है। इसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ, पुलिस और दमकल की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है।

Delhi Building Collapsed: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शक्ति विहार इलाके में शनिवार तड़के एक बहुमंजिला आवासीय इमारत के ढहने से 11 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस और अन्य बचावकर्मियों की टीम ने राष्ट्रीय राजधानी के मुस्तफाबाद इलाके में तड़के करीब तीन बजे ढही 20 साल पुरानी चार मंजिला इमारत के घटनास्थल पर 12 घंटे से अधिक समय तक बचाव कार्य चलाया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भूतल पर ‘‘दो-तीन दुकानों’’ में हो रहे निर्माण कार्य के कारण इमारत ढह गई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इमारत ढहने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं और घटना पर दुख जताया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि नयी दुकान पर निर्माण कार्य के कारण यह इमारत ढह गई। उन्होंने चार से पांच अन्य इमारतों की गंभीर स्थिति पर भी चिंता जताई। एक अन्य निवासी सलीम अली ने कहा, ‘‘सीवर का गंदा पानी वर्षों से इमारतों की दीवारों में रिस रहा है। समय के साथ नमी के कारण ढांचे कमजोर होने से दीवारों में दरारें आ गई हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने एक बयान में कहा कि यह इमारत लगभग 20 साल पुरानी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, यहां 60 गज के इलाके में 4 मंजिला इमारत बनी हुई थी, जो शनिवार सुबह करीब 3 बजे ढह गई। हाल ही में आए ताजा अपडेट के अनुसार, राहत बचाव कार्य के दौरान मलबे में से 18 लोगों को निकाला जा चुका है, जिनमें से 14 लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं मलबे में दबने से घाटल हुए लोगों में से 11 की मौत की पुष्टि हुई है, जिसमें महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। उत्तर पूर्वी जिले के एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने बताया कि यह घटना सुबह 3 बजे हुई। मलबे में दबने से मरने वाले कुछ लोगों की पहचान चांदनी, दानिश, रेशमा और नावेद के रूप में हुई है।

End of Feed