Delhi Budget 2025-26: महिला सम्मान निधि, किसानों को 3000 और छात्रों को लैपटॉप; 10 प्वाइंट में जानें दिल्ली वालों को बजट से क्या-क्या मिला

Delhi Budget 2025-26: दिल्ली विधानसभा में वार्षिक बजट 2025-26 पेश किया गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने 1 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जिसमें महिला सम्मान निधि, किसानों और छात्रों को लैपटॉप, यमुना की सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के इरादे से पेश किया है। आइए आपको 10 प्वाइंट में बताएं दिल्ली बजट 2025-26 में किसे क्या मिला -

Delhi Budget 2025-26: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार यानी आज 25 मार्च को विधानसभा में दिल्ली का बजट पेश किया। इस दौरान सीएम ने यमुना नदी की सफाई, महिला समृद्धि योजना, पर्यटन, स्वास्थ्य, परिवहन, पानी, सीवर, मेट्रो और इंफ्रास्ट्रक्चर आदि के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। इसमें सीएम रेखा ने महिला समृद्धि योजना के तहत 5,100 करोड़, यमुना की सफाई के लिए 9,000 करोड़ रुपये, झुग्गी-झोपड़ियों और जेजे क्लस्टरों के विकास के लिए 696 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में विकास किया जाएगा, जिसे दिल्ली के बजट 2025-26 में शामिल किया गया है। आइए आपको बताएं दिल्ली वार्षिक बजट 2025-26 की 10 अहम बातें-

Delhi Budget 2025.

10 प्वाइंट में जानें दिल्ली वालों को बजट से क्या-क्या मिला

10 पॉइंट में जाने दिल्ली का बजट

1. सीएम रेखा गुप्ता ने पानी के संकट को दूर करने के लिए इमरजेंसी वाटर स्टोरेज के लिए 150 करोड़ रुपये आवंटित करने का ऐलान किया। इसके साथ ही वाटर बॉडीज के पुनरुद्धार के लिए 50 करोड़ और रेन वाटर हारवेस्टिंग के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि वे पड़ोसी राज्यों से पानी लाने की व्यवस्था करेंगी ताकि दिल्लीवासियों को पर्याप्त पानी मिल सके।

End of Feed