Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में तार चोरी करने वाले 11 सदस्यीय गिरोह के कथित चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (परिवहन) विजय सिंह ने बताया कि हमें दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) से पांच दिसंबर को तार चोरी होने के बारे में शिकायत मिली थी। चोरी के कारण मोती नगर और कीर्ति नगर स्टेशन के बीच ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं बाधित हो गईं थीं। पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की और दो वाहनों पर जांच केंद्रित किया।
11 लोगों का था गिरोह
अधिकारी ने कहा कि हमने वाहनों का पता लगाया और 11 लोगों के एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। हमने उनसे 52 मीटर चोरी की गई तार भी बरामद की है। आगे की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक, कुल 140 मीटर केबल क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसकी वजह से ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं बाधित हो गईं थीं। हालांकि, डीएमआरसी ने रिकॉर्ड समय में मरम्मत कर सुचारू रूप मेट्रो का पुन: संचालन शुरू कर दिया था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
