Delhi Crime News: साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा के युवा जिला महामंत्री करण बांका ने आत्महत्या कर ली, जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने मुताबिक, भाजापा नेता ने अपने पीएसओ की पिस्टल से खुद को गोली मारी थी। पुलिस ने फिलहाल इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली में भाजपा नेता ने की आत्महत्या
अधिकारियों का कहना है कि मामला 20 सितंबर को रात 12:30 बजे का है। इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई है। प्राथमिक जांच के दौरान यह पता चला है कि मृतक करण बांका आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, जिस कारण वे बड़ा परेशान भी रहते थे। हालांकि, पुलिस कई एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को मिली थी बाथरूम में फिसलने की सूचना
मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि 20 सितंबर को रात 12:30 बजे के आसपास सूचना मिली थी। बताया गया कि ग्रेटर क्लास पार्ट -1 के एस ब्लॉक में रहने वाले करण बांका बाथरूम में स्लिप होकर गिर गए। उन्हें सर में गंभीर चोट लगी है, साकेत के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो पूछताछ पता चला कि सर में गोली लगी है।
बाथरूम के अंदर मारी गोली
पुलिस ने बताया, पूछताछ के दौरान पता चला कि करण बांका ने बाथरूम के अंदर खुद को गोली मारी है। उनके सर में दाहिने तरफ से गोली मारी गई और बाएं तरफ से गोली निकल गई। करण पर्सनल पीएसओ अपने साथ रखते थे और जिस पिस्टल से गोली मारी है वह लाइसेंसी था। पुलिस को पता चला कि पीएसओ दिनेश से पिस्तौल लेकर उन्होंने बाथरूम में गोली मारी। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित लोगों से इस मामले पर पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
