गुड न्यूज! अब दिल्लीवासियों को भी मिलेगा यमुना में क्रूज का मजा, भाजपा राजधानी में पर्यटन को बढ़ाने की बनाई योजना

दिल्ली में जल-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए और यमुना नदी को पुनर्जीवित करने के लिए भाजपा सरकार ने एक महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। इस योजना में यमुना नदी में क्रूज की सेवा दी जाएगी।

दिल्ली की नई भाजपा सरकार यमुना नदी को पुनर्जीवित करने और पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने चुनावी मुद्दे में यमुना की साफ-सफाई को शामिल किया था। चुनाव जीतने के बाद अभी दिल्ली के सीएम कौन होगा इसका फैसला भी भी नहीं हुआ था कि यमुना की साफ-सफाई के लिए नदी में कई मशीनों को उतारा गया था। दिल्ली के लोगों के लिए और यमुना को पुनर्जीवित करने के लिए भाजपा सरकार एक महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू करने की तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत यमुना में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्रूज सेवा की शुरुआत की जाएगी। आइए आपको इसके बारे में और विस्तार से बताएं -

Delhi News

अब दिल्लीवासियों को भी मिलेगा यमुना में क्रूज का मजा

दिल्ली की यमुना में शुरू होगी क्रूज सेवा

जानकारी के अनुसार, यमुना में क्रूज सेवा की शुरू सोनिया विहार से जगतपुर के बीच छह किलोमीटर लंबे हिस्से में शुरू होगी। यहां चलने वाला क्रूज पूरी तरह से सौर ऊर्जा और इलेक्ट्रिकल बैटरी पर संचालित होगा। बताया जा रहा है कि शुरू में दो इलेक्ट्रिक हाईब्रिड क्रूज चलाए जाएंगे, जिसमें 20 से 30 यात्रियों के बैठने की सुविधा होगी। बताया जा रहा है कि यह क्रूज 5 से 7 नॉट यानी करीब 10 से 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगा। यात्रियों को इस क्रूज में आरामदायक और सुरक्षित सफर करने का अवसर मिलेगा। पर्यावरण के अनुकूल इस परियोजना के लिए दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (DTTDC) ने निजी एजेंसियों को आमंत्रित करने के लिए टेंडर (Tender) जारी कर दिया गया है।

End of Feed