दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में बीते दिनों हुई बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह के समय हल्की ठिठुरन महसूस की जा रही है। मानों सर्दियां वापस आ गई हो। लोगों को सुबह के समय फिर जैकेट, शॉल आदि में देखा जा रहा है। रविवार यानी आज राजधानी में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। हवाओं के कारण शहर के मौसम में ठंडक बनी रहेगी। बादलों की आवाजाही का सिलसिला जारी रहेगा और कहीं-कहीं बारिश या हल्की बौछार हो सकती है। शहर के तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में भी मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं और बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। तापमान की बात करें तो गुरुग्राम और फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान क्रमशः 23 और 24 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान क्रमशः 14 और 15 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान क्रमशः 27 और 28 डिग्री रह सकता है। बता दें का आने वाले दिनों में एनसीआर में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन आगामी 3 से 4 दिनों तक यहां का मौसम सुहावना बना रहेगा।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 4 से 5 मार्च तक राजधानी में तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के भी आसार हैं। बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में भी दिल्ली का मौसम सुहावना बना रहेगा। लेकिन 7 मार्च के बाद से तापमान में वृद्धि के साथ गर्मियों की दस्तक होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
