दिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए अच्छी खबर, स्पेशल ट्रेन करेगी वेटिंग लिस्ट का खात्मा

भारतीय रेलवे ने दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले बिहार के मूल निवासियों के लिए गर्मी की छुट्टियों का खास तोहफा पेश किया है। दिल्ली में रहने वाले यूपी-बिहार के लोग इस साल गर्मियों में स्पेशल ट्रेनों के जरिए सफर करेंगे, जिससे उनकी ट्रेन टिकटें ज्यादा समय तक वेटिंग लिस्ट में नहीं रहेंगी।

गर्मियां आ चुकी हैं और जल्द ही गर्मी की छुट्टियां भी शुरू हो जाएंगी। ऐसे में इन छुट्टियों का लुत्फ अपनों के बीच लेना हर किसी का सपना होता है। अगर आप बिहार के मूल निवासी हैं और दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। खुशखबरी ये है कि अगर आप दिल्ली-एनसीआर से बिहार जाने का प्लान बना रहे हैं तो भारतीय रेलवे ने गर्मियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

Special bihar train

गर्मियों में बिहार के लिए चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

खासतौर पर अगर आप मुजफ्फरपुर और बरौनी जाना चाहते हैं या आपका घर वहां है तो यह स्पेशल ट्रेनें आपके लिए मुंह मांगी मुराद जैसी हैं। ट्रेन पूर्वी दिल्ली में आनंद विहार से चलेंगी। गाड़ी नंबर 04018/04017 आनंद विहार टर्मिनल–मुजफ्फरपुर–आनंद विहार टर्मिनल रिजर्व फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 6-6 फेरे लगाएगी।

End of Feed