मामला फिल्मी है, लेकिन है पूरी तरह से हकीकत। कहानी उत्तर प्रदेश की है। यहां की एक लड़की की शादी 16 अप्रैल को होने वाली थी। लड़की अपने भावी जीवन और जीवनसाथी को लेकर कई सपने बुन रही थी। शादी की तैयारियां भी जोरों पर थीं। लेकिन इससे पहले की लड़की के हाथों पर सुहाग की मेहंदी रचाई जाती, उसकी अपनी ही मां उसके दूल्हे को लेकर फरार हो गई।
रिश्तों को शर्मसार करने वाली यहा कहानी ग्रेटर नोएडा के पास अलीगढ़ जिले की है। दुल्हन की मां अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई, जिसने भी यह खबर सुनी वह हक्का-बक्का रह गया। जिस लड़के के हाथों में बेटी का हाथ सौंपना था, मां उसे अपना दिल सौंप बैठी और फिर उसके साथ भाग गई।
परिवार की स्थिति
घटना के बाद महिला के परिवार में हडकंप मचा हुआ है। मां की इस हरकत के बाद बेटी की सेहत बिगड़ गई, इसे घर पर ही ड्रिप लगानी पड़ी। महिला का पति जितेंद्र कुमार पुलिस के चक्कर काटकर परेशान है। जितेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस उसकी पत्नी को खोजकर उसके सामने लाए।
जानकारी के मुताबिक दुल्हन की मां यानी सास ने हाल ही में दामाद को एक स्मार्टफोन भी दिलवाया था। दोनों अक्सर फोन पर बात करते रहते थे, लेकिन उस समय किसी को भी दोनों पर शक नहीं हुआ। महिला के पति का कहना है कि जब वह बेटी की शादी के घर या तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी बेटी के होने वाले पति से 20-20 घंटे बात करती है। उसे पता चला कि होने वाला दामाद उसकी बेटी से बात ही नहीं करता। तब पति को लगा कि उसकी पत्नी समझ जाएगी, क्योंकि उसकी बेटी की शादी है। लेकिन उसका शक सही साबित हुआ और बेटी के होने वाले पति के साथ सास फरार हो गई।
