Delhi Assembly Elections: बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ जूते बांटने मामले में अचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज

FIR on Pravesh Verma: नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में भाजपा के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ अचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज की गई है।

FIR on Pravesh Verma : भाजपा के नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। वर्मा के खिलाफ शिकायत तब दर्ज की गई जब एक कथित वीडियो में उन्हें नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को जूते बांटते हुए दिखाया गया। प्रवेश वर्मा भाजपा आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

fir on Pravesh Verma

प्रवेश वर्मा के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

वर्मा के खिलाफ मामला तब दर्ज किया गया जब रिटर्निंग ऑफिसर ने स्टेशन हाउस ऑफिसर को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया और शिकायतकर्ता, अधिवक्ता रजनीश भास्कर द्वारा साझा किए गए वीडियो को अग्रेषित किया। आरओ ने एसएचओ को लिखा, 'शिकायतकर्ता ने दो वीडियो अग्रेषित किए हैं, जिसमें प्रवेश साहिब सिंह वर्मा महिलाओं को जूते बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं।'

End of Feed