दिल्ली

Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल का विपक्षियों पर आरोप, मेरी विधानसभा में खरीदे जा रहे वोट

Delhi Assembly Election:अरविंद केजरीवाल एक तरफ जहां घोषणाओं पर घोषणाएं कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अब वह भी विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगा रहे हैं कि चुनाव में वोट खरीदे जा रहे हैं।

Image

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल

Photo : PTI

Delhi Chunav: दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। एक तरफ जहां अरविंद केजरीवाल एक के बाद एक कई घोषणाएं कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर उनकी ही विधानसभा में वोट खरीदने का आरोप लगाया है।पूर्व सीएम का दावा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में वोट के बदले कैश दिया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि "इन लोगों ने मेरी विधान सभा में अभी से वोट खरीदने का काम शुरू कर दिया है। खुलेआम 1000 रुपये प्रति वोट कैश दे रहे हैं।"

दरअसल आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। वहीं कांग्रेस 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है और दूसरी के लिए 28 नाम तय कर लिए गए हैं। वहीं बीजेपी ने अभी तक उम्मीदवारों की एक भी लिस्ट जारी नहीं की है।

गौरतलब है कि अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव होना है। आम आदमी पार्टी इसके ल‍िए पूरे जोर शोर से तैयारी कर रही है। अभी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। 2020 में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। भाजपा के खाते में 8 सीटें गई थीं, जबकि कांग्रेस के हाथ खाली रहे थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article