यूटिलिटी

Mahila Samman Yojana: महिलाओं को 1000 रु, बुजुर्गों का मुफ्त इलाज, 23 दिसंबर से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कुछ ही दिनों पहले ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ (Mahila Samman Yojana) और ‘संजीवनी योजना’ (Sanjeevani Yojana) की शुरुआत के बारे में जानकारी साझा की थी। आज घोषणा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दोनों ही योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन कल से शुरू हो जायेंगे।

Image

महिलाओं को 1000 रु, बुजुर्गों का मुफ्त इलाज

Photo : Times Now Digital

Mahila Samman Yojana And Sanjeevani Yojana: कल, 23 दिसंबर 2024 से दिल्ली में ‘महिला सम्मान योजना’ (Mahila Samman Yojana) और बुजुर्गों के लिए ‘संजीवनी योजना’ (Sanjeevani Yojana) के रजिस्ट्रेशन शुरू हो जायेंगे। आज दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक, अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रजिस्ट्रेशन शुरू होने की जानकारी दी है। कुछ दिनों पहले ही अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में महिलाओं के लिए ‘महिला सम्मान योजना’ (Mahila Samman Yojana Delhi) और बुजुर्गों के लिए ‘संजीवनी योजना’ (Senior Citizen Free Treatment) को शुरू किये जाने की बात कही थी। अरविंद केजरीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए आम आदमी पार्ट्री के कार्यकर्ता लोगों के घरों तक पहुंचेंगे और आवेदन करने के लिए लोगों को कहीं भी जाकर लाइन नहीं लगानी होगी।

‘महंगाई से मिलेगी राहत’

दोनों ही योजनाओं के रजिस्ट्रेशन शुरू किये जाने की घोषणा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा ‘दिल्ली के लोगों के लिए हम बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं। पिछले कुछ दिनों में हम दो योजनाएं लेकर आए थे। हमने महिलाओं को 2100 रुपये हर महीने अकाउंट में डलवाने की बात भी कही थी। केंद्र सरकार ने महंगाई बहुत बढ़ा दी है और दिल्ली सरकार की इस योजना से महिलाओं को काफी राहत मिलेगी।’

कैसे होगा रजिस्ट्रेशन?

रजिस्ट्रेशन के बारे में बताते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि कल से महिला सम्मान योजना (CM Mahila Samman Yojana) का रजिस्ट्रेशन दिल्ली में शुरू हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा ‘इसके लिए आपको कोई लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। आम आदमी पार्टी की टीम आपके घर आकर आपका रजिस्ट्रेशन करेगी और आपको एक रजिस्ट्रेशन कार्ड देगी जिसे आपको संभालकर रखना है।’

क्या है दिल्ली सरकार की योजनाएं

अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिनों पहले ही महिला सम्मान योजना (Mukhyamantri Mahila Samman Yojana) और संजीवनी योजना (Sanjeevani Yojana Delhi) शुरू करने की बात कही थी। महिला सम्मान योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 2100 रुपये दिए जाने की बात कही गई थी। हालांकि दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनाव से पहले महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये ही दिए जाएंगे। संजीवनी योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जाएगी। इस योजना के तहत दिल्ली में रहने वाले वरिष्ठ नागरिक मुफ्त इलाज का लाभ उठा पाएंगे। आपको बता दें कि फिलहाल संजीवनी योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के मुफ्त इलाज की कोई भी सीमा तय नहीं की गई है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article