दिल्ली

Delhi Assembly Election 2025: BJP का संकल्प पत्र जारी, दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये

भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया है कि वह चुनाव जीतने के बाद दिल्ली की हर एक महिला को 2500 रुपये महिला सम्मान निधि के रूप में देगी। भाजपा ने आज यानी शुक्रवार 17 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना संकल्प पत्र जारी करते हुए यह घोषणा की।

Image

दिल्ली की महिलाओं को भाजपा देगी ढाई हजार रुपये

Photo : Twitter

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने दिल्ली के लिए जो सबसे बड़ा वादा किया है वह है दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह देने का। भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में चुनाव जीतने और सरकार बनने के बाद उन्हें हर महीने 2500 रुपये महिला सम्मान निधि के रूप में दिए जाएंगे।

बता दें कि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने चुनाव के बाद दिल्ली की महिलाओं को 2100 रुपये देने का वादा किया है, जबकि कांग्रेस ने भी 2500 रुपये की घोषणा की है। दिल्ली की सभी 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को मतगणना होगी।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकल्प पत्र जारी किया। उन्होंने कहा, मातृ सुरक्षा वंदना को और ताकत देने के लिए 6 पोषण किट दी जाएगी और हर गर्भवती महिला को 21,000 रुपये दिए जाएंगे।

जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनते ही राज्य में आयुष्मान भारत योजना को लागू किया जाएगा। इसके तहत गरीबों को मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही पांच लाख रुपये का अतिरिक्त हेल्थ कवर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री वय वंदन योजना के तहत 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को पांच लाख रुपये का कवर मिलेगा। इसके अलावा दिल्ली सरकार इसमें 5 लाख रुपये का योगदान देगी।

उन्होंने कहा, गरीब बहनों को सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी और होली एवं दीवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article