Rain Alert: दिल्ली में 18-19 जनवरी भी बारिश का येलो अलर्ट, पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी
दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो-तीन दिनों में हुई बारिश ने प्रदूषण तो कम किया है, लेकिन ठंड भी बढ़ी है। बारिश का यह दौर खत्म होने वाला नहीं है। IMD के अनुसार कल यानी 18 जनवरी और रविवार 19 जनवरी को भी दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार और रविवार को भी बारिश की चेतावनी
Rain Alert: उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर अभी थमा नहीं है। 14 जनवरी की रात को एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते एक तरफ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है तो दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में बारिश से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। दिल्ली-एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। विशेष तौर पर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के कई इलाकों में गुरुवार देर रात भी बारिश की बौछार हुई, जिससे ठंड और बढ़ गई। आपके लिए चिंता की बात यह है कि बारिश का यह दौर अभी थमने वाला नहीं है।
गुरुवार देर रात दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई। इससे क्षेत्र के तापमान में गिरावट आई और ठंड बढ़ गई है। यही नहीं दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में आज यानी शुक्रवार, शनिवार 18 जनवरी और रविवार 19 जनवरी को भी बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में रविवार तक बारिश की चेतावनी दी है।
ये भी पढ़ें - दिल्ली में कहां है जहांपनाह, जानें 700 साल पुरानी बिल्डिंग, जिसमें कभी पूरा गांव बस गया था
गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री (रिज एरिया में ) दर्ज किया गया था, जबकि आज यानी शुक्रवार 17 जनवरी को दिल्ली के रिज क्षेत्र और पालम में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री से अधिकपहुंच गया था। उम्मीद की जा रही है कि आज शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रह सकता है।
ये भी पढ़ें - नई दिल्ली-वैष्णो देवी वंदे भारत एक्सप्रेस डेढ़ महीने के लिए कैंसिल, जानें कारण
दिल्ली के सफदरजंग वेदर स्टेशन पर 3.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जबकि पालम में 8.6, पूसा में 7.5 और मयूर विहार में 4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए हल्की बारिश, स्मॉग और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार रविवार 19 जनवरी तक बारिश और कोहरा रह सकता है। आज यानी शुक्रवार 17 जनवरी को भी आसमान में बादल छाए रहने की भविष्यवाणी IMD ने की है। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि 18 जनवरी यानी शनिवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
खबरों की दुनिया में लगभग 19 साल हो गए। साल 2005-2006 में माखनलाल चतुर्वेदी युनिवर्सिटी से PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। कई अखबार...और देखें

आज का मौसम, 10 February 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: दिल्ली में तेज धूप से गर्मी का एहसास, एमपी-राजस्थान में भी बढ़ा पारा, पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी के आसार

नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, FIITJEE फाउंडर दिनेश गोयल के बैंक अकाउंट सीज, 11 करोड़ से अधिक की राशि हुई लॉक

संपत्ति की लालच में रिश्तों का कत्ल.. भाई ने बहन और भांजी पर बरसाईं गोलियां, दोनों की मौत

UCC लागू करने पर प्रयागराज में संतों ने किया उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी को सम्मानित

महाकुंभ से रांची लौटते समय टाटा सुमो की ट्रक से भिड़ंत, पीछे से ट्रेलर ने भी मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited