Delhi Airport Luxury Bus Service: दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा को दिल्ली हवाई अड्डे से जोड़ने के लिए फ्लिक्सबस के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत एक प्रीमियम लग्जरी बस सेवा शुरू की जा रही है। जानकारी के मुताबिकस, इस सेवा के माध्यम से यात्री मात्र 199 रुपये में आरामदायक सफर का लाभ उठा सकेंगे।
दिल्ली हवाई अड्डे पर लग्जरी बस सेवा शुरू
डायल द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, जिससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के यात्रियों के लिए हवाई अड्डे तक पहुंचना और भी सुविधाजनक हो जाएगा। फिलहाल, लगभग 20 प्रतिशत यात्री दिल्ली हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते हैं।
उम्मीद की जा रही है कि इस नई सुविधा के बाद इस हिस्सेदारी में और इजाफा होगा। डायल, जीएमआर समूह के नेतृत्व में बना एक संघ है, जो दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का संचालन करता है।
(इनपुट - भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
