दिल्ली में कोहरे ने थामी रफ्तार: 150 फ्लाइट- 30 ट्रेनें लेट, 65 उड़ानें रद्द...जानें कब तक शीतलहर की चपेट में रहेगी राजधानी

Delhi Weather News: दिल्ली में घने कोहरे से यातायात बहुत अधिक प्रभावित नजर आ रहा है। घने कोहरे और कम दृश्यता के चलते दिल्ली आने वाली 30 ट्रेनें देरी से चल रही है। वहीं दूसरी तरफ 150 फ्लाइटों के संचालन में देरी है तो वही कई फ्लाइट रद्द भी कई गई है।

Delhi Weather News: दिल्ली में ठंड और कोहरे का सितम खत्म ही नहीं हो रहा है। बढ़ती ठंड और शीतलहर के बीच घने कोहरे के कारण कुछ स्थानों पर दृश्यता बहुत कम है तो कुछ स्थानों पर शून्य के बराबर है। इस कारण हवाई यातायात, रेलवे यातायात और सड़क यातायात सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। कोहरे और कम दृश्यता से चलते कई ट्रेन लेट है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली एयरपोर्ट की स्थिति भी इसी प्रकार की है। अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली फ्लाइट तय समय से बहुत लेट चल रही है।

Delhi airport advisory issued for passengers 30 trains 150 flights are running late due to dense fog

दिल्ली में कोहरे का कोहराम

फ्लाइटों के लेट होने के कारण यात्रियों को असुविधा न हो इसका ध्यान रखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने एक सूचना जारी की है, जिसके तहत यात्रियों को यात्रा करने से पहले एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी गई है। मौसम को लेकर आईएमडी द्वारा जारी सूचना के आधार पर आने वाले 4 से 5 दिन तक उत्तर भारत में घना कोहरा छाये रहने की संभावना जताई गई है। इसका अर्थ ये है कि आने वाले दिनों में दिल्लीवालों को कोहरे से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। वहीं आज दिल्ली में सुबह का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

End of Feed