Delhi Pollution: दिल्ली में फिर से लौटा प्रदूषण का साया, बहुत खराब श्रेणी में AQI

Delhi Pollution: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गई है। गुरुवार सुबह 6 बजे, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 304 दर्ज किया गया, जो "बहुत खराब" श्रेणी में आता है।

Delhi Pollution: दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार गुरुवार सुबह 6 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 304 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। हालांकि, सप्ताह की शुरुआत में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक में मामूली सुधार देखा गया था, जब यह "खराब" श्रेणी में पहुंच गया था, लेकिन बुधवार को प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ गया और यह गंभीर बना हुआ है।

delhi air pollution

फाइल फोटो।

दिल्ली में कहां-कितना रहा AQI?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई, जिससे स्थिति और खराब हो गई। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, आनंद विहार में एक्यूआई 357, अशोक विहार में 318, बवाना में 341, बुराड़ी क्रॉसिंग में 320, जहांगीरपुरी में 354 और मुंडका में 364 दर्ज किया गया। द्वारका सेक्टर-8 में 332, नरेला में 312 और शादीपुर में 351 रहा। इसके अलावा, चांदनी चौक में एक्यूआई 293, लोधी रोड में 261 और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 267 दर्ज किया गया।

End of Feed