Delhi Prashant Vihar Blast: दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में धमाका हुआ है। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि आज सुबह 11.48 बजे प्रशांत विहार इलाके से विस्फोट की सूचना मिली। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि यह धमाका प्रशांत बिहार स्थित बंसी स्वीट्स के पास खड़े स्कूटर में हुआ है। दिल्ली पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह किस तरह का ब्लास्ट था।
बता तें, प्रशांत बिहार में बीते महीने भी 22 तारीख को धमाका हुआ था। एक बार फिर से प्रशांत विहार इलाके में हुए विस्फोट ने सनसनी मचा दी है। दरअसल, इसी इलाके में स्थित सीआरपीएफ स्कूल के बाहर 22 अक्टूबर को भी धमाका हुआ था। स्कूल के बाहर जांच एजेंसियों को सफेद पाउडर मिला था। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है।
मौके पर मिला सफेद पाउडर
सामने आ रही जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को मौके पर एक सफेद पाउडर मिला है। हालांकि, यह क्या है, इसकी जांच की जा रही है। बता दें, ऐसा ही एक पाउडर बीते महीने प्रशांत विहार में सीआरपीएफ स्कूल के पास हुए धमाके के बाद बरामद हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि जैसा धमाका सीआरपीएफ स्कूल के पास हुआ था, यह वैसा ही धमाका है। हालांकि, यह लो इन्टेंन्सिटी धमाका था। बताया जा रहा है कि इस विस्फोट में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। भारी पुलिस बल के साथ दमकल विभाग की भी चार गाड़ियां मौके पर हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
