दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में आज से गिरेगा तापमान, दिन-रात पड़ेगी कड़ाके की ठंड; IMD ने जारी किया Alert

Delhi Weather Update: दिल्ली का मौसम पल-पल बदल रहा है। लोगों को यहां मौसम की डबल मार झेलनी पड़ रही है। एक तरफ घना कोहरा और दूसरी तरफ कड़ाके ठंड पड़ने वाली है। विभाग के अनुसार आज यहां घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है। जानें आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम-

Image

दिल्ली का मौसम

Photo : Times Now Digital

Delhi Weather Update: दिल्ली में लोगों को मौसम की दोहरी मार झेलनी पड़ने वाली है। बीते एक माह से लोग दिल्ली के बढ़ते पॉल्यूशन से परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में फिर से कोहरे की वापसी हो सकती है। ऐसे में धूंआ और धुंध से लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज गुरुवार 28 नवंबर को दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

दिल्ली में कल कैसा रह मौसम ?

दिल्ली में कल बुधवार को सफतरजंग हवाई अड्डे पर कोहरा छाया रहा। सुबह के समय अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.3 दर्ज किया गया। इसमें बीते 24 घंटे में 0.9 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं न्यूनतम तापमान 10.04 डिग्री के सेल्सियस दर्ज किया गया है।

क्या दिल्ली में प्रदूषण का कारण

विशेषज्ञों का कहना है कि हवा में प्रदूषण का कारण पराली के वजह से ही नहीं बल्कि वाहनों के धूंए से बढ़ रही है। आईआईटीएम के डिसीजन स्पोर्ट सिस्टम के मुताबिक, हवा में दिल्ली के वाहनों से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी मंगलवार को काफी ज्यादा रही। जबकि पराली के कारण हुए धूंए का हिस्सा करीब 7% दर्ज किया गया है। आईआईटीएम के अनुमान के मुताबिक बुधवार को मौसम में नहीं रहा।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक जाने का पूर्वानुमान लगाया गया है। यानी का गुरुवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात होने की संभावना है। जबकि दिन के तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हालांकि, सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। लेकिन, दोपहर के समय मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद का न्यूनत तापमान 10 डिग्री के आसपास रहेगा।

आज दिल्ली का एक्यूआई
दिल्ली 355 AQI
नोएडा 236 AQI
गाजियाबाद 286 AQI
गुरुग्राम 233 AQI
बदल रहा है दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का मौसम करवट ले रहा है। पूरे दिल्ली एनसीआर में दिल्ली के तापमान में 9 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। जिससे आने वाले समय में सर्दी बढ़ जाएगी। विभाग के शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां घना कोहरा छाए रहने के आसार जताए गए हैं। साथ ही दिल्ली के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article