Delhi-NCR Pollution: दिल्ली में सांसों पर प्रदूषण का पहरा, वजीरपुर में 477 पहुंचा AQI; नोएडा-गाजियाबाद में सबसे खतरनाक हवा

दिल्ली का प्रदूषण (Delhi Air Pollution): दिल्ली-एनसीआर में हवा जहरीली बनी हुई है। आज भी कई इलाकों का एक्यूआई 400 पार बना हुआ है। दिल्ली में सबसे प्रदूषित इलाका वजीरपुर दर्ज किया गया। जहां का एक्यूआई 450 से अधिक रिकॉर्ड हुआ। ग्रेटर नोएडा कल देश का सबसे प्रदूषित रहा। आज यहां की हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार देखने को मिला।

Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को प्रदूषित हवा से निजात नहीं मिल रही है। दिन-ब-दिन हवा की गुणवत्ता में गिरावट देखने को मिल रही है। आज भी ऐसा ही आलम बना हुआ है। सुबह 6 बजे राजधानी का औसत एक्यूआई 400 दर्ज किया गया। दिल्ली के लोग हर साल सर्दी के मौसम में प्रदूषित हवा का सितम झेलते हैं। ठंड के आगमन के साथ ही हवा की गुणवत्ता में भी गिरावट देखने को मिलने लगी है। जिसके चलते पॉल्यूशन की मोटी चादर आसमान में छाई रहती है। इस समय पराली जलाने की घटनाएं भी प्रदूषण के स्तर को बढ़ाने का काम करती है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के कई शहर प्रदूषण की आगोश में हैं। जिसके कारण लोगों के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

delhi aqi (2)

दिल्ली में आज भी प्रदूषित हवा (ANI)

दिल्ली में आज सबसे प्रदूषित इलाका

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह की शुरुआत भी स्मॉग की मोटी चादर के साथ हुई। जिसके कारण विजिबिलिटी में भी गिरावट दर्ज की गई। राजधानी में इंडिया गेट, अक्षरधाम जैसे लोगों के पंसदीदा इलाके धुंध के साए में धुंधले नजर आए। आज दिल्ली में सबसे खराब हवा वजीरपुर में रही। जहां का एक्यूआई 477 तक पहुंच गया। इसके अलावा 20 अन्य इलाकों का एक्यूआई भी 400 से ज्यादा दर्ज किया गया। बुधवार को राजधानी का औसत एक्यूआई 409 रिकॉर्ड किया गया था।

End of Feed