30 से 40 सिगरेट प्रति दिन... इतनी 'काली' हुई दिल्ली की हवा, AQI 500 के पार

Delhi Pollution Today: दिल्ली में प्रदूषण इस बार के सबसे खतरनाक लेवल पर पहुंच गया है। आज सभी जगहों का एक्यूआई 450 से ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं द्वारका सेक्टर 8 में 500 पर एयर क्वालिटी इंडेक्स पहुंच गई है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आज से ग्रेप 4 भी लागू कर दिया गया है।

Delhi Air Pollution Updates: दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। कई दिनों से हवा गंभीर श्रेणी में बरकरार है। सरकार की ओर से तमाम कोशिशों के बावजदू प्रदूषण कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज दिल्ली की हवा अपने सबसे खराब स्तर पर पहुंच गई है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक दिल्ली की हवा इतनी खराब हो गई है कि यह रोजाना 30 से 40 सिगरेट पीने के बराबर जहरीली है। आज राजधानी के अधिकतर इलाकों का एक्यूआई 500 के करीब पहुंच गया है। इस दौरान सबसे अधिक एयर क्वालिटी द्वारका सेक्टर 8 में दर्ज की गई। बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए राजधानी दिल्ली में आज सुबह 8 बजे से ग्रेप 4 लागू किया जा रहा है।

Delhi pollution

दिल्ली में प्रदूषण का हाल (PC- Copilot)

धुंध की चादर में ढके अधिकांश इलाके

सोमवार सुबह दिल्ली एनसीआर के अधिकांश इलाके धुंध की चादर से ढके दिखाई दिए। दिल्ली की सभी जगहों पर एक्यूआई गंभीर प्लस श्रेणी यानी 450 से अधिक दर्ज हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के अनुसार आज सुबह 8 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 484 दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे अधिक एक्यूआई द्वारका सेक्टर 8 में 500 दर्ज किया गया। इसके अलावा अशोक विहार का 495, आया नगर का 491, बवाना का 495, मुंडका का 495, नजफगढ़ का 497, पंजाबी बाग का 495 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं एनसीआर क्षेत्रों की बात करें तो आज नोएडा का एक्यूआई 390, ग्रेटर नोएडा का 364, गाजियाबाद का 404, गुरुग्राम का 450 और फरीदाबाद का 328 रिकॉर्ड हुआ है।

End of Feed