दिल्ली

Delhi Pollution: सुबह सुधार के बाद फिर बेहद खराब हुई दिल्ली की हवा, आनंद विहार में AQI 400 पार

दिल्ली में आज सुबह के समय हल्के सुधार के बाद एक बार फिर हवा की गुणवत्ता बहुत खराब स्तर पर पहुंच गई है। शाम चार बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 316 दर्ज किया गया। वहीं आनंद विहार का एक्यूआई गंभीर स्तर पर पहुंच गया है।

Image

दिल्ली में फिर बिगड़ी हवा

Delhi Pollution: दिल्ली में शनिवार को प्रदूषण की स्थिति और खराब हो गई और वायु गुणवत्ता एक बार फिर से ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में पहुंच गई। हालांकि, इसमें सुबह के समय सुधार दिखा था। राजधानी का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 316 दर्ज किया गया, जो सुबह के 290 से अधिक है। आनंद विहार में वायु प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी (एक्यूआई 400 से ऊपर) तक पहुंच गया, जबकि शहर के 27 अन्य निगरानी स्टेशनों में एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया, जिसका स्तर 300 से ऊपर था।

गाजियाबाद में भी हवा बहुत खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के अलावापड़ोसी गाजियाबाद में भी एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 330 रहा। हालांकि गुरुग्राम (209), ग्रेटर नोएडा (250) और नोएडा (269) में एक्यूआई का स्तर थोड़ा बेहतर रहा और ये ‘खराब’ श्रेणी में आ गए, जबकि फरीदाबाद का एक्यूआई (166) मध्यम श्रेणी में रहा। दिवाली की रात लोगों द्वारा पटाखों पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन किए जाने के बावजूद, अनुकूल हवाओं के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता अपेक्षा के अनुरूप ‘गंभीर’ श्रेणी में नहीं पहुंची।

कल दिल्ली का मौसम

दिल्ली में दिन और रात के समय धुंध के साथ तेज हवाएं राष्ट्रीय राजधानी को घेरे रहीं, जिससे सर्दी के आगमन का संकेत मिल रहा है। राजधानी में आज दिन का तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था। दिन के दौरान आर्द्रता 62 प्रतिशत से 88 प्रतिशत के बीच रही। मौसम विभाग ने रविवार सुबह कोहरा छाए रहने तथा दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री सेल्सियस और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article