Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण और धुंध का संगम, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा; कोहरे में डूबा शहर

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण और धुंध का संगम दिख रहा है। सुबह-सुबह पूरा शहर धुंध की चादर में डूबा रहा। रविवार को राजधानी की आबोहवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई। दिन प्रतिदिन जहरीली होती जा रही दिल्ली की हवा में सांस लेना भी खतरे से खाली नहीं है। देखें कहां कितना रहा वायु गुणवत्ता सूचकांक।

Delhi Pollution: सर्दियों के आते ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या फिर से बढ़ने लगी है। रविवार को यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में रहा, जिसके कारण सुबह आकाश में धुंध की चादर देखने को मिली। केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में रविवार सुबह 7:30 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 352 रहा। वहीं, दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 216, गुरुग्राम में 233 गाजियाबाद में 375, ग्रेटर नोएडा में 346 और नोएडा में 320 अंक रहा।

delhi air quality

फाइल फोटो।

कहां कितना रहा एक्यूआई?

दिल्ली के चार इलाकों में एक्यूआई लेवल 400 के ऊपर पहुंच गया है। जिसमें आनंद विहार में 405, जहांगीरपुरी में 408, नेहरू नगर में 405, विवेक विहार में 403 अंक बना हुआ है। वहीं इसके अलावा दिल्ली के अधिकांश इलाकों में एक्यूआई लेवल 300 से 400 के बीच बना हुआ रहा। जिसमें अलीपुर में 400, अशोक विहार में 384, आया नगर में 329, बवाना में 398, चांदनी चौक में 318, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 346 और डीटीयू में 318 रहा।

End of Feed
Latest News

ARG vs ENG, 2nd Semi-Final, FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ 85वें मिनट में धमाकेदार वापसी करके अर्जेंटीना ने की फाइनल में एंट्री, स्पेन से होगी खिताबी भिड़ंत

फ्रांसिस्को डी मिरांडा से मारिया मचाडो तक: आखिर क्यों 250 साल से लैटिन अमेरिका के मामलों में दखल देता रहा है अमेरिका?

फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में हार के बाद फ्रांस में छाई निराशा, पेरिस में पुलिस और प्रशंसकों के बीच हुई झड़प

FIH हॉकी विश्व कप 2026: तैयारियों अंतिम रूप देने के लिए भारतीय टीमें कस रही हैं कमर,एक महीने से भी कम बचा है वक्त

मॉनसून बेरुख : कहीं धरती प्यासी, कहीं भारी वर्षा से उफनाईं नदियां, उत्तर में उमस का सितम; रथ यात्रा पर बादलों का साया!