दिल्ली

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ, कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड? IMD ने दिया बड़ा अपडेट

Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि, सुबह के समय धुंध छाई रहेगी। इसके साथ ही हवा की गुणवत्ता की खराब श्रेणी में पहुंच चुकी है। इसे लेकर चेतावनी भी जारी की गई है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहेगा। खासकर दिल्ली से बारिश का नामोनिशान मिट चुका है और गुलाबी ठंड की एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले सात दिनों तक दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और इस दौरान धूप खिली रहेगी। इसके साथ ही सुबह के समय धुंध की चादर छाई रहेगी। हालांकि, इसके पीछे प्रदूषण भी एक कारण है, जिस वजह से धुंध छाई रहेगी, क्योंकि दिल्ली में हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो चुकी है।

कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड?

मौसम विभाग ने बताया कि एक हफ्ते तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय हल्की ठंडक का एहसास होगा। वहीं, नवंबर की शुरुआत से दिल्ली और आस-पास के शहरों का मौसम बदलेगा और ठंड की एंट्री हो जाएगी। यानी कि दिवाली खत्म होते ही दिल्ली में ठंड का असर दिखने लगेगा।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

वहीं, दिल्ली की आबोहवा की बात करें तो काफी खराब श्रेणी में पहुंच चुकी है। हालांकि, दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में हवा की क्लालिटी थोड़ी अच्छी रही। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में आज मौसम साफ रहने वाला है और आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article