Delhi News: मरीजों को बड़ी राहत, AIIMS के विश्राम सदन में अब कमरों की डिजिटल बुकिंग

एम्स नई दिल्ली ने विश्राम सदन में कमरों के अलॉटमेंट के लिए डिजिटल सिस्टम की शुरुआत की है। जिसके बाद संस्थान के श्री साई विश्राम सदन और राजगढ़िया विश्राम सनद में मरीजों और उनके रिश्तेदारों के लिए ऑनलाइन रूम की बुकिंग हो सकेगी। विश्राम सदन में रियल टाइम में रूम की उपलब्धता की जानकारी दिखेगी।

Delhi News: एम्स नई दिल्ली ने दूर-दराज से आने वाले मरीजों के ठहरने की सुविधा देने के लिए बड़ा बदलाव किया है। एम्स ने विश्राम सदन में कमरे आवंटन की प्रक्रिया डिटिजल कर दी है। रविवार को एम्स निदेशक प्रो. एम. श्रीनिवास ने इस संबंध में कार्यालय ज्ञापन जारी किया। नई व्यवस्था के तहत श्री साईं विश्राम सदन और राजगढ़िया विश्राम सदन में मरीजों, उनके रिश्तेदारों के लिए रूम की बुकिंग ऑनलाइन सिस्टम के जरिए होगी। कमरे पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे।

AIIMS

एम्स की फाइल फोटो (ANI)

इस लिंक से चेक करें कमरे की उपलब्धता

नई व्यवस्था के तहत मरीजों को कमरे के लिए आवेदन करने से पहले संबंधित विश्राम सदन में रिपोर्ट करना होगा, ताकि प्रक्रिया शुरू की जा सके। कमरों की उपलब्धता की जानकारी ऑनलाइन डैशबोर्ड लिंक https//appointment.aiims.edu/vishram-sadan/dashboard पर देखी जा सकेगी। एम्स के अनुसार डिजिटल सिस्टम से पारदर्शिता बढ़ेगी, गलतियां कम होंगी और काम भी तेजी से होगा। इससे मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक सेवा मिल पाएगी।

End of Feed