दिल्ली में जानलेवा मांझे का कहर; घायल हो रहे दोपहिया सवार, जानें क्या है विशेषज्ञों का कहना

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में पतंगबाजी के दौरान जानलेवा मांझे के इस्तेमाल ने दोपहिया वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है। दिल्ली और फरीदाबाद में मांझे से गला कटने के ताजा मामले सामने आए हैं। विशेषज्ञों ने इसे बेहद खतरनाक बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Kite Flying Safety in Delhi: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में पतंगबाजी के दौरान एक बार फिर से जानलेवा मांझे का खतरनाक इस्तेमाल सामने आया है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों की जान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। 15 अगस्त के बाद दिल्ली और फरीदाबाद में मांझे से गला कटने के दो मामले सामने आ चुके हैं। बीते वर्षों में भी तेज धार वाले मांझे की वजह से सैकड़ों बाइक और स्कूटर सवार घायल हुए हैं, जिनमें से कई की जान चली गई।

Deadly Manjha Threatens Lives of People (Symbolic Photo: Canva)

जानलेवा मांझा बन रहा लोगों की जान के लिए खतरा (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

विशेषज्ञों का मानना है कि यह मांझा सामान्य सूती धागे की तुलना में लगभग 10 गुना ज्यादा मजबूत होता है और इसकी धार इतनी तेज होती है कि यह चाकू की तरह शरीर को काट सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. अजय लेखी के अनुसार, यह मांझा गले की पतली नसों को काट सकता है, जिससे गंभीर रक्तस्राव और जानलेवा स्थिति बन सकती है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि ऐसे जानलेवा मांझे की बिक्री और उपयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाए।

End of Feed