Delhi News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में 25 साल की एक महिला की उसके 'लिव-इन पार्टनर' ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, उसे शनिवार रात 11 बजे फोन पर घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने कहा, "पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।"
बिमारी से हो गई थी पति की मौत
पुलिस ने बताया कि महिला को उसके भाई गोलू ने फंदे से लटका हुआ देखा। गोलू उसके साथ ही रहता था। पुलिस के अनुसार शव का शवगृह में निरीक्षण किया गया और उस पर कोई बाहरी चोट नहीं पाई गई, लेकिन गले पर छोटे निशान दिखाई दिए। महिला के पति की बीमारी के कारण मौत हो गई थी और पिछले चार महीने से वह ऑटोरिक्शा चालक अनार सिंह के साथ रह रही थी।
फंदे से लटका मिला महिला का शव
पुलिस ने कहा, "सिंह पर महिला की हत्या करने का संदेह है। उसका (महिला) छोटा भाई गोलू भी उसके साथ रहता था। गोलू ने उसे स्नानगृह में फंदे से लटके हुए देखा और वह अनार सिंह के साथ उसे जीटीबी अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।"
(इनपुट- भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
