दिल्ली

Delhi News: दिल्ली के मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास कई टुकड़ों में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 28, 2024, 07:17 PM IST

दिल्ली के मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास से एक लाश मिली है, जो कई टुकड़ों में कटी है। लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : BCCL

Delhi News: दिल्ली के मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास गुरुवार को क्षत-विक्षत अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। लाश मिलने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। वहीं, इलाके में सनसनी फैल गई है।

लाश मिलने के बाद मौके पर पुलिस

पुलिस के मुताबिक, सुबह 9:45 बजे मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले जाने के संदर्भ में फोन आया था। सूचना मिलने के बाद पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस को पता चला कि यह शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ है।

एफएसएल टीम को दी गई सूचना

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना की मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला अपराध और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) टीमों को बुलाया गया। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थिति के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302/201 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा इस वारदात के संदर्भ में सुराग की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालने का प्रयास किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article