अस्पताल के बाहर पूरी रात सोईं DCW चीफ मालीवाल, बोलीं-पीड़िता से मिलने नहीं दे रहे, आरोपी अरेस्ट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2023, 07:19 AM IST

Delhi rape case : पीड़ित लड़की एक अक्टूबर, 2020 को अपने पिता के निधन के बाद से आरोपी और उसके परिवार के साथ उनके घर में रह रही थी। आरोपी पीड़िता का पारिवारिक मित्र है जिसे वह ‘मामा’ कहती है। जब नाबालिग लड़की कथित तौर पर गर्भवती हो गयी तो उसने आरोपी की पत्नी को इसके बारे में बताया।

Delhi rape case : दिल्ली रेप पीड़िता से मुलाकात करने की इजाजत नहीं देने पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल सोमवार रात अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गईं। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी पर अपने दोस्त की नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप है। आरोप पर अधिकारी और उसकी पत्नी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग लड़की से कई बार दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के आरोपी दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और उसकी पत्नी को सोमवार को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ हुई।

Swati Maliwal

अधिकारी पर नाबालिग लड़की से रेप का आरोप।

मालीवाल ने पूछा-क्या छुपाने की कोशिश है?

'X' पर (पूर्व में ट्विटर) अपने पोस्ट में मालीवाल ने कहा कि 'कल दोपहर 12 बजे से मैं पीड़िता बच्ची या उसके परिवार से मिलने के लिए अस्पताल के बाहर बैठी हूँ। रात को अस्पताल के बाहर ही सोई। NCPCR को लड़की की मां से मिलवा सकते हैं तो मुझे क्यों रोकने के लिए बोला गया है? क्या छुपाने की कोशिश है?'

End of Feed