Delhi: साइबर क्राइम के मामलों में बढ़ोतरी बेतहाशा, अब तक 1,450 करोड़ की ठगी

पिछले दशक में दिल्ली में साइबर अपराधों के मामलों में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है, जिससे करोड़ों रुपये की ठगी हुई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2014 से 2025 के बीच ऑनलाइन धोखाधड़ी से राजधानी के लोगों को 1,450 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। इस बढ़ते खतरे से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने कई तकनीकी और सुरक्षा पहल शुरू की हैं।

Cyber Crimes in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले दशक के दौरान साइबर अपराधों में तेजी से इजाफा हुआ है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में जानकारी दी कि 2014 से 2025 के मध्य ऑनलाइन धोखाधड़ी के ज़रिए दिल्लीवासियों से 1,450 करोड़ रुपये से अधिक की मेहनत की कमाई हड़प ली गई। 2014 में ऐसे केवल 226 मामले दर्ज हुए थे, जिनमें कुल 2.63 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

Cyber Crime in Delhi Sees Sharp Rise (Representative Photo: Canva)

दिल्ली में साइबर अपराध के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी (सांकेतिक फोटो: Canva)

वहीं, 2024 तक यह संख्या बढ़कर 1,591 मामलों तक पहुंच गई और वित्तीय नुकसान 817 करोड़ रुपये से अधिक हो गया। 2025 की पहली छमाही में ही 184 मामले सामने आए, जिनमें पीड़ितों को 70 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगाया गया। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के अनुसार, दिल्ली में प्रति लाख जनसंख्या पर साइबर अपराध की दर 3.2 मामले है, जो कई राज्यों की तुलना में कम है, लेकिन प्रति मामले औसत आर्थिक नुकसान काफी अधिक है।

End of Feed