Delhi Police Encounter: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गोविंदपुरी इलाके मे हुई कांस्टेबल की हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। बदमाश पर पुलिस कांस्टेबल किरण पाल की हत्या करने का आरोप है। जिसकी पहचान दीपक मैक्स के तौर पर हुई है।
पुलिस से मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार
आरोपी ने क्राइम ब्रांच की टीम पर की फायरिंग
जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की आर के पुरम यूनिट को सिपाही के हमलावरों में से एक की सूचना मिली। टीम को पता चला कि आरोपी की डीडीए फ्लैट्स के आसपास मूवमेंट होने वाली है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें - चलती ट्रेन में बिगड़ी बुजुर्ग की तबीयत, फरिश्ता बनकर आए TTE, ऐसे बचाई जान; देखें वीडियो
पेट्रोलिंग के दौरान की कांस्टेबल की हत्या
साउथ दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान कांस्टेबल किरण पाल की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने ड्यूटी के दौरान सिपाही को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। शनिवार तड़के कांस्टेबल का शव गली नंबर 13 में खून से सना मिला। शव पर चाकू के वार के निशान भी मिले और पास में सरकारी मोटरसाइकिल भी पड़ी मिली। इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
