मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात, बोलीं- केंद्र के सहयोग से हो रहा दिल्ली का विकास

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज यानी मंगलवार 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को दिल्ली में केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने भी दिल्ली में हुए विकास कार्यों की सराहना की, जिनमें सेंट्रल विस्टा, भारत मंडपम, यशोभूमि, वॉर मेमोरियल, कर्तव्य पथ, प्रधानमंत्री संग्रहालय, रैपिड रेल, टनल रोड और हाईवे नेटवर्क शामिल हैं।

CM Rekha Gupta and PM Narendra Modi

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात

सीएम रेखा गुप्ता ने इन योजनाओं के दिल्लीवासियों पर सकारात्मक प्रभाव का उल्लेख करते हुए पीएम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री से आत्मीय भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ और उनके नेतृत्व से दिल्लीवासियों की सेवा में नई ऊर्जा मिलती है।

End of Feed