Christmas 2023: क्रिसमस से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, कई जगह ट्रैफिक रूट बदला; दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi News: क्रिसमस पर दिल्ली वासियों को ट्रैफिक से दो-चार नहीं होना पड़े, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि क्रिसमस के मद्देनजर दिल्ली में चर्चों के पास विभिन्न मार्गों पर विशेष यातायात व्यवस्था प्रभावी रहेगी। कृपया सलाह का पालन करें।

Delhi News: राजधानी दिल्ली में क्रिसमस के जश्न को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। कई जगहों पर पहले से ही कार्यक्रम चल रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने क्रिसमस से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चर्च, मॉल और विभिन्न बाजारों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां आमतौर पर क्रिसमस की शाम को भारी भीड़ देखी जाती है। अधिकारी ने कहा कि भीड़भाड़ वाले कई बाजार क्षेत्रों में पहले से ही अतिरिक्त पुलिस बल और अतिरिक्त सुरक्षा चौकियां स्थापित की गई हैं। अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित थानों के प्रभारियों से मुलाकात की और उनसे क्रिसमस और नए साल के मद्देनजर अपने अधिकार क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने को कहा हैं।

Christmas 2023

दिल्ली पुलिस ने क्रिसमस से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

वहीं क्रिसमस पर दिल्ली वासियों को ट्रैफिक से दो-चार नहीं होना पड़े, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। ऐसे में अगर आप भी क्रिसमस के मौके पर किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं, तो पहले यह एडवाइजरी जरूर देख लें। ताकि आपका जश्न फीका नहीं पड़े। दिल्ली पुलिस ने क्रिसमस को ध्यान में रखते हुए कई जगहों पर डायवर्जन किया गया है। क्रिसमस के मौके दिल्ली के कई चर्चों में भारी भीड़ जुटने वाली है। जिसके चलते ट्रैफिक रूट का पालन करना जरूरी होगा। दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में दिल्ली पुलिस ने रूट डायवर्जन की पूरी जानकारी दी है।

End of Feed