दिल्ली

Delhi Crime: CGST दिल्ली ने 1285 करोड़ के फ्रॉड का भंडाफोड़ किया, 2.05 करोड़ कैश बरामद, हवाला लिंक भी मिले

Delhi Crime : इस मामले की जांच में पता चला कि अरोरा के दुबई में लिंक है ,उसके जरिए ही तस्करी और पैसों का लेनदेन हो रहा था मामले की आगे की जांच के लिए ED और NIA को ट्रांसफर किया जा सकता है

Image

प्रतीकात्मक फोटो

CGST दिल्ली को बड़ी कामयाबी मिली है, उसने 1285 करोड़ के फ्रॉड का भंडाफोड़ किया, साथ इस मामले में हवाला लिंक भी मिले हैं। छापेमारी में 2.05 करोड़ कैश बरामद हुए, महंगे सामान जैसे iPhone की तस्करी और बेचने में फ्रॉड हुआ इस मामले में मुख्य आरोपी कपिल अरोरा गिरफ्तार किया गया है।

कई जगहों पर छापेमारी हुई जिसमें करोलबाग की गफ्फार मार्केट में कपिल अरोरा के ऑफिस और उसके ईस्ट पटेल नगर में घर में, उसके ऑफिस से 13 लाख कैश और घर से उसकी पत्नी के कब्जे से 2.05 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं।

अरोरा कम्युनिकेशन और सेलफोन बदलो नाम से 2 कंपनी हैं

बता दें कि अरोरा की अरोरा कम्युनिकेशन और सेलफोन बदलो नाम से 2 कंपनी हैं इन्हीं कंपनी की आड़ में अरोरा दुबई और चीन से iphone की तस्करी करवा रहा था, ये फोन करोलबाग में अवैध तरीके से बिना GST दिए बेचे जा रहे थे, विदेशों में हवाला के जरिए पैसा पहुंचाया जा रहा था।

कपिल अरोड़ा ,कबीर तलवार का काफी करीबी

कपिल अरोड़ा ,कबीर तलवार का काफी करीबी है कबीर तलवार को NIA ने 21 हजार करोड़ की ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था

कबीर तलवार के दिल्ली में कई क्लब थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article