नोएडा

नोएडा में स्कूल-कॉलेजों में एडमिशन के नाम पर धोखाधड़ी, स्कॉलरशिप के बहाने वसूली; गिरफ्तार

नोएडा में स्कूल-कॉलेजों में एडमिशन के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। स्कॉलरशिप के बहाने छात्रों से वसूली की जाती थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने स्कूल और कॉलेजों में बच्चों के एडमिशन कराने के नाम पर कॉल करके धोखाधड़ी करने वाले गैंग के दो आरोपियों मोहम्मद रिजवान आलम और चिरंजीव को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी एबीसी बिल्डिंग टावर नंबर- 4 में बैठकर फर्जीवाड़ा कर छात्रों से एडमिशन के नाम पर मोटी रकम वसूलते थे।

फर्जी वेबसाइट बनाकर चला रहा था धंधा

बता दें कि इन लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी वेबसाइट बनाकर छात्रों को कॉल करके नंबरों के आधार पर 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप एवं प्रत्येक एडमिशन पर एक लैपटॉप देने का लालच देते थे। शातिर छात्रों का डाटा, नाम और मोबाइल नंबर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से जुगाड़ करते थे।

जानें कैसे दिया जा रहा था अंजाम?

पुलिस ने बताया कि ये लोग आईटी यूनिवर्सिटी और इंजीनियरिंग कॉलेज से फर्जी एमओयू दिखाकर उसका प्रचार-प्रसार कर एडमिशन कराने के लिए राजी करते थे। इसके बाद काउंसलिंग और स्कूल फीस के नाम पर रुपए ट्रांसफर कराते थे। आरोपी अलग-अलग नंबर से छात्रों से बात करते थे और ठगी के बाद नंबर बंद कर देते थे।

कई उपकरण बरामद

पुलिस ने बताया कि रिजवान आलम बिहार के बक्सर और चिरंजीव पटना का रहने वाला है। इनके पास से पांच लैपटॉप, 5 स्मार्टफोन, 9 फीचर फोन, 32 सिम कार्ड समेत अन्य सामान मिले हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है और धोखाधड़ी की सारी सच्चाई भी पता की जा रही है।

इनपुट-आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article