दिल्ली

Delhi News: दिल्ली में कार शोरूम को फिर से मिली धमकी, एक महीने पहले हुई थी गोलीबारी

Delhi News: दिल्ली के नारामयणा में फिर से एक लग्जरी कार शोरूम को धमकी भरा पत्र भेजा गया है। पुलिस ने मामले में शामिल एक व्यकित को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति का किसी गिरोह से कोई संपर्क नहीं है। आिए जानें क्या है पूरा मामला-

Image

दिल्ली में कार शोरूम को फिर से मिली धमकी (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने नारायणा स्थित पुरानी लग्जरी कारों के शोरूम में पिछले महीने एक विदेशी ‘गैंगस्टर’ के निर्देश पर इसी शोरूम में गोलीबारी हुई थी। अब फिर से यहीं कथित तौर पर धमकी भरा पत्र भेजने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि धमकी भरा पत्र भेजने के आरोप में गिरफ्तार करण ढींगरा का किसी गिरोह से कोई संपर्क नहीं है। वह पिछले दिनों कार शोरूम में हुई गोलीबारी की घटना का फायदा उठाना चाहता था।

मामले में चार लोग गिफ्तार

इससे पहले गोलीबारी प्रकरण में कथित संलिप्तता के आरोप में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और विशेष प्रकोष्ठ ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने विदेशी गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के निर्देश पर शोरूम मालिक से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि चार अक्टूबर की शाम साढ़े सात बजे नारायणा विहार स्थित कार स्ट्रीट शोरूम को रंगदारी मांगने का धमकी भरा हस्तलिखित पत्र मिला। भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

पत्र में लिखा-अब गोली भेजे पे लगेगी।

जांच में पता चला कि आरोपी ने शोरूम पर पत्र पहुंचाने के लिए ‘रैपिडो एप्लीकेशन’ से दोपहिया वाहन बुक किया था। पत्र एक पॉलीथिन बैग में रखा हुआ था जिस पर ‘‘भाऊ गैंग- 20’’ लिखा हुआ था। पत्र में यह भी लिखा था, ‘‘अब गोली भेजे पे लगेगी।’’ वीर ने कहा, ‘‘तकनीकी और ‘मैनुअल’ निगरानी का उपयोग करके आरोपी ढींगरा की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।’’

धमकी भरा पत्र भेजने की कोशिश

अधिकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका किसी भी गिरोह से कोई संबंध नहीं है, उसने मौके का फायदा उठाकर जिस शोरूम में 27 सितंबर को गोलीबारी की घटना हुई थी वहां एक धमकी भरा पत्र भेजने की कोशिश की थी। पुलिस ने बताया कि रानी बाग निवासी ढींगरा पहले भी जबरन वसूली, चोट पहुंचाने और चोरी के छह आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने बताया कि रैपिडो बाइक की बुकिंग के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद कर लिया गया है।

(इनपुट-भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article