Delhi: चोरी के सामान के साथ पकड़ा गया सेंधमार, एक साथ सुलझे सात मामले

पश्चिमी दिल्ली के द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने एक सेंधमारी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी के गहने, मोबाइल फोन और कार बैट्री बरामद हुई है। आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और उसकी गिरफ्तारी से सात आपराधिक मामलों का पर्दाफाश हुआ है।

Delhi Crime: पश्चिमी दिल्ली के द्वारका जिले में एक सेंधमार गिरफ्तार किया गया है। एंटी-बर्गलरी सेल ने उसके पास से गहने समेत चोरी के कई सामान बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णा कालोनी के निवासी ललित के रूप में हुई है। ये आरोपी पहले कई आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से सात आपराधिक मामले सुलझ गए हैं।

burglar arrested in dwarka

सात मामलों में सेंधमारी का आरोपी गिरफ्तार

एंटी बर्गलरी सेल ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि छह मई की रात उत्तम नगर के कृष्णा कालोनी के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि उनके घर में सेंधमारी की गई है। जिसमें उनके घर से सोने-चांदी के गहने चोरी होने की बात कही गई। उत्तम नगर थाने में FIR दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू की गई, जिसकी जिम्मेदारी एंटी बर्गलरी सेल को मिली।

End of Feed