दिल्ली में घर लेने का सुनहरा मौका, DDA के इस ऑफर का उठाएं लाभ, 10 हजार में करें अपने फ्लैट की बुकिंग

DDA Housing Schemes: डीडीए सस्ता आवासीय योजना के तहत दिल्ली में आप सस्ते में घर खरीद सकते हैं। इस योजना के तहत सिर्फ 10 हजार में फ्लैट्स की बुकिंग शुरू हो रही है। जिसकी शुरुआत 11 सितंबर से हो चुकी है। लेकिन जानकारी की कमी के चलते ज्यादा लोग इस मौके का फायदा नहीं उठा सके हैं। इस स्कीम के तहत फ्लैट्स की योजना मार्च 2025 तक जारी रहने वाली है।

DDA Housing Schemes: अगर आप भी दिल्ली में खुद का घर खरीदने का खरीदने का सपना देख रहे हैं। लेकिन बढ़ती महंगाई आपके इस सपने के बीच रुकावट बनी है, तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लाए हैं। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के इस खास ऑफर से सस्ते में अपना आशियाना खरीद सकते हैं। डीडीए सस्ता घर आवासीय योजना के तहत आप सिर्फ 10 हजार में अपने फ्लैट की बुकिंग कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत आप 11 लाख रुपये में फ्लैट्स खरीद सकते हैं।

dda housing scheme

सांकेतिक फोटो

मार्च 2025 तक कर सकेंगे बुकिंग

डीडीए सस्ता घर स्कीम के तहत लगभग 3400 घर विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध कराए गए हैं। जिसकी बुकिंग 11 सितंबर को ही शुरू हो चुकी है। फ्लैट्स की बुकिंग मार्च 2025 तक जारी रहने वाली है। लेकिन लोग जानकारी के अभाव के चलते लोगों इस सुनहरे मौके का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। लेकिन अभी भी देर नहीं हुई है। आपके आप अभी भी इन फ्लैट्स की बुकिंग के लिए मार्च 2025 तक का समय है। इस स्कीम के तहत फ्लैट्स की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत रखी गई है। ये फ्लैट्स सस्ते होने के साथ ही दिल्ली की प्राइम लोकेशन पर भी हैं।

End of Feed