Delhi Crime News: दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में टॉयलेट की सफाई को लेकर एक युवक की हत्या हो गई। आपसी झगड़े में पड़ोसी परिवार ने दो भाइयों की जमकर पिटाई की। साथ ही बीच बचाव करने आए दोस्त के साथ भी मारपीट हुई। इस दौरान किचन वाला चाकू लाकर एक युवक के सीने पर वार किया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का भाई भी बुरी तरह घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं उनके दोस्त को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
दोनों परिवारों का था कॉमन टॉयलेट
मृतक की पहचान सुधीर के रूप में हुई है। उसके घायल भाई की पहचान प्रेम और दोस्त की सागर के रूप में हुई है। दोनों भाई गोविंदपुरी के गली नंबर 6 में बिल्डिंग नंबर 482 में फर्स्ट फ्लोर पर किराए पर रहता था। इसी फ्लोर पर अलग कमरे में आरोपी परिवार भी किराए पर रहते हैं। इन लोगों का टॉयलेट कॉमन है। यह पूरा झगड़ा टॉयलेट का फ्लश नहीं दबाने के कारण शुरू हो गया और मारपीट में बदल गया।
पांच आरोपी हिरासत में
आरोपियों ने दोनों भाइयों की जमकर पिटाई कर दी और उनपर चाकू से भी वार किया। इस दौरान सुधीर के सीने और चेहरे पर चाकू लगा और उसका हार्ट पंक्चर हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही क्राइम टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पड़ोसी भीकम सिंह, उसकी पत्नी मीना और उसके तीन बेटों संजय, राहुल और एक नाबालिक को हिरासत में लिया गया है। भीकम सिंह बिल्डिंग मटेरियल का शॉप गोविंदपुरी में चलाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
