पटियाला हाउस और साकेत कोर्ट सहित दिल्ली की चार अदालतों और दो स्कूलों में बम की धमकी, खाली कराए गए परिसर

आज यानी मंगलवार 18 नवंबर को एक के बाद एक दिल्ली की कई अदालतों में बम की सूचना मिली। पटियाला हाउस कोर्ट, साकेत कोर्ट, द्वारका कोर्ट और रोहिणी कोर्ट में बम की धमकी मिलने के बाद चारों कोर्ट परिसर को खाली कराया गया है।

आज यानी मंगलवार 18 नवंबर को एक के बाद एक दिल्ली की कई अदालतों में बम की सूचना मिली। पटियाला हाउस कोर्ट, साकेत कोर्ट, द्वारका कोर्ट और रोहिणी कोर्ट में बम की धमकी मिलने के बाद चारों कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। चारों अदालतों में बम निरोधक दस्ता भेजा गया और चप्पे-चप्पे की जांच की गई।

Delhi-Corut-Bomb-Threat

दिल्ली की कई अदालतों में बम की सूचना के बाद परिसर खाली कराए गए

दिल्ली की चारों अदालतों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। चारों अदालतों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। New Delhi bar association के सचिव एडवोकेट तरुण राणा ने बताया कि लाल किले के बाहर हुए बम धमाके के अगले दिन से ही कोर्ट परिसर में सदन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज भी एक कॉल मिली थी जो कि जांच के बाद फर्जी पाई गई।

End of Feed