विजेंद्र गुप्ता बने दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष, विरोध में नहीं उठे कोई भी स्वर

Delhi News: रोहिणी सीट से बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता सर्वसम्मिति के साथ दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष बन गए हैं। विधानसभा में विपक्ष नेता आतिशी और प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने उन्हें विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।

Delhi Assembly Speaker: बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष बन गए हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और रविंद्र इंद्राज ने उनके निर्वाचन के लिए प्रस्ताव रखा। यह प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हुआ। विजेंद्र गुप्ता को सर्वसम्मति से दिल्ली विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। उनके निर्वाचन के प्रस्ताव के विरोध में किसी ने भी आवाज नहीं उठायी।

Vijender Gupta

विजेंद्र गुप्ता बने दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष

विपक्ष नेता आतिशी ने दी बधाई

विजेंद्र गुप्ता दिल्ली की 8वीं विधानसभा की नवनिर्वाचित विधानसभा के अध्यक्ष होंगे। उनके चुनाव के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी उनके साथ अध्यक्ष के पद तक पहुंचीं। आतिशी ने हाथ मिलाकर उन्हें बधाई दी। इसके अलावा प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने भी उन्हें स्पीकर बनने पर बधाई दी।

End of Feed