दिल्ली

Mission 2024 के लिए किसानों को साधेगी BJP, बनाया है यह खास प्लान

  • Produced by: रविकांत राय
  • Updated Feb 6, 2023, 02:38 PM IST

बजट में सरकार ने ऑर्गेनिक खेती और श्रीअन्न (मोटे अनाज) पर काफी फोकस किया है।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : IANS

बजट 2023 से जुड़ी घोषणाएं किसानों तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) देशव्यापी अभियान चलाएगी। वह इस दौरान उनके बीच अपनी पकड़ भी मजबूत करने की कोशिश करेगी। बीजेपी ने एक साल में लगभग एक करोड़ किसानों तक पहुंचने का प्लान बनाया है, जिसकी वह जल्द ही औपचारिक शुरुआत करेगी।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इस कैंपेन का आगाज यूपी के मुजफ्फरनगर से करेंगे। एक साल चलने वाले इस अभियान में बीजेपी का लक्ष्य एक लाख गांवों में पदयात्रा निकालकर एक करोड़ किसानों तक पहुंचना है।

बजट में किसानों को लेकर घोषित योजनाओं को उन तक पहुंचाने के लिए छह से 12 फरवरी तक देशभर में किसान चौपाल होंगी, जबकि 13 फरवरी को दिल्ली में किसान मोर्चा, की इस सिलसिले में ट्रेनिंग होगी। आगे प्रशिक्षण पूरा होने के बाद एक लाख गांवों में जन जागरण यात्रा निकाली जाएगी।

किसान सम्मान निधि के चार वर्ष पूरा होने पर 24 फरवरी को सभी जिलों में लाभार्थियों से संवाद और संपर्क होगा और किसानों को नदियों के किनारे ऑर्गेनिक खेती से जोड़ने का अभियान चलेगा। सभी प्रमुख नदियों के किनारे पदयात्रा निकाली जाएगी। दरअसल, बीजेपी का मानना है कि मिशन 2024 के लिए किसानों तक सक्रियता से पहुंचना जरूरी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रविकांत राय
रविकांत रायauthor

सत्ता के गलियारों से आम जनमानस से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र, । राजनीति के हर दांव पेंच से वाकिफ, 13 सालों में दो लोकसभा चुनाव और कई राज्यों के विधान सभा चुनाव कवर करने का अनुभव। संसद भवन, बीजेपी और प्रधानमंत्री कार्यालय को मैं कवर करता हूं... फिल्मे देखना , सपने देखना और उनका पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देना ये मेरा जुनून है।

और पढ़ें
End of Article