राजकीय सम्मान के साथ BJP नेता वी के मल्होत्रा ​​का अंतिम संस्कार, लोधी रोड श्मशान घाट पर बेटे ने दी मुखाग्नि

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के अलावा सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जनसंघ युग के दिग्गज नेता को अंतिम विदाई दी।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का बुधवार को यहां लोधी रोड श्मशान घाट में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के अलावा सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जनसंघ युग के दिग्गज नेता को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार मल्होत्रा के बेटे अजय ने किया।

VK Malhotra cremation

दिवंगत बीजेपी नेता विजय कुमार मल्होत्रा का अंतिम संस्कार (फोटो-@gupta_rekha)

इससे पहले, दिन में मल्होत्रा का पार्थिव शरीर रकाबगंज रोड स्थित उनके आवास से पंत मार्ग स्थित दिल्ली भाजपा कार्यालय ले जाया गया। बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री और वीरेंद्र सचदेवा के अलावा दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और प्रवेश वर्मा, सांसद कमलजीत सहरावत और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मल्होत्रा को पुष्पांजलि अर्पित की।

End of Feed