दिल्ली

BJP अभी तक दिल्ली को नहीं दे पाई CM बढ़ने लगे लंबे पावर कट...AAP का तंज

दिल्ली चुनाव के नतीजी बीजेपी के पक्ष में गए हैं और अभी सीएम के नाम का ऐलान नहीं हुआ है इस बीच आम आदमी पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि 'बीजेपी अभी तक दिल्ली को नहीं दे पाई मुख्यमंत्री, बढ़ने लगे लंबे पावर कट'

Image

प्रतीकात्मक फोटो

आम आदमी पार्टी का आरोप है क‍ि दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी के अंदर चल रही गुटबाजी का खामियाजा दिल्ली की जनता को भुगतना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए कई दिन हो गए हैं, लेकिन बीजेपी अभी तक दिल्ली की जनता को मुख्यमंत्री नहीं दे पाई है। इस कारण दिल्ली में लंबे-लंबे पावर कट की समस्या सामने आ रही है।

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रियंका कक्कड़ ने आरोप लगाया कि बीजेपी के अंदर गुटबाजी के कारण दिल्ली का मुख्यमंत्री अभी तक तय नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता आपस में यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा। इस लड़ाई का असर दिल्लीवासियों पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा, 'दिल्ली की जनता क्यों पिसे? बीजेपी को अपनी आंतरिक लड़ाई बंद कर दिल्ली के मुख्यमंत्री की नियुक्ति करनी चाहिए और दिल्ली के गवर्नेंस पर ध्यान देना चाहिए।'

प्रियंका कक्कड़ ने यह भी बताया कि आम आदमी पार्टी के नेताओं की लगातार बैठकें हो रही हैं। उन्होंने कहा, 'चुनाव के नतीजे आने के बाद से पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल संगठन, पंजाब के नेताओं, जीते हुए विधायकों और जो नहीं जीत पाए उन उम्मीदवारों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं। हम सभी से फीडबैक ले रहे हैं और जो भी चीजें सुधारने की जरूरत होगी, उस पर काम करेंगे।'

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली में बढ़ रहे पावर कट्स का कारण भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री की नियुक्ति में हो रही देरी है। उन्होंने बीजेपी से आग्रह किया कि वे जल्द से जल्द दिल्ली के मुख्यमंत्री की नियुक्ति करें, ताकि दिल्ली का गवर्नेंस सही दिशा में चल सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article