डरना है तो यहां आएं : 14वीं सदी का खजाना है ये जगह, फिरोज शाह तुगलक से है संबंध

अगर आपको डर से प्यार है, अगर आपको डरावनी जगहों पर जाना अच्छा लगता है तो दिल्ली में ये जगह आपको बहुत पसंद आएगी। आप ब्लू लाइन मेट्रो से भी यहां पहुंच सकते हैं। 14वीं सदी के इस महल में शाम को 5 बजे के बाद एंट्री की इजाजत नहीं है।

Know you City: दिल्ली की सबसे ज्यादा डरावनी जगह! ये सुनते और पढ़ते ही कुछ लोग तो इस जगह से दूरी बना लेंगे। लेकिन कुछ शौकिया लोग जिन्हें अभी तक यहां के बारे में पता नहीं है, वह पहली फुर्सत में यहां आना चाहेंगे। जी हां, ये बात सही है कि 14वीं सदी का यह खजाना दिल्ली के बीचों-बीच करोल बाग में है। तो फिर कब जा रहे हैं आप यहां? जाने का मन बना ही लिया है तो नाम भी जान लीजिए... इसका नाम 'भूली भटियारी का महल' (Bhuli Bhatiyari ka Mahal) है। भले आप डरावनी जगह (Haunted Place in Delhi) के नाम पर यहां जाना चाहें, या ऐतिहासिक जगह के नाम पर... या यहां कभी न जाने का ही प्लान बना रहे हों... पहले इसके बारे में अच्छे से जान लीजिए। जान लीजिए कि इसका नाम भूली भटियारी का महल क्यों है? इतिहास में ऐसा क्या हुआ कि यह जगह दिल्ली की सबसे डरावनी जगहों में से एक बन गई? चलिए इतिहास की इस भूतिया कहानी में डुबकी लगाते हैं...

Ghumakkadi-Bhuli Bhatiyari ka Mahal.

झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के बहुत पास है

कब जाएं भूली भटियारी का महल देखने

भूली भटियारी का महल को भूतिया जगह माना जाता है। यह दिल्ली के सबसे डरावने हॉन्टेड प्लेस के रूप में कुख्यात है। सुबह 7 से शाम 5 बजे तक यहां जा सकते हैं। शाम को 5 बजे के बाद यहां रुकना मना है। 5 बजे स्वयं पुलिसकर्मी लोगों को यहां से बाहर निकाल देते हैं। यहां एंट्री गेट पर एक बोर्ड भी लगा है, जिस पर साफ लिखा है कि सूर्यास्त के बाद यहां प्रवेश वर्जित है। शाम होते ही पुलिस इस ओर जाने वाली रोड पर बैरिकेड्स लगाकर रास्ता रोक देती है।

End of Feed