दिल्ली

दिल्ली में पुलिस के हत्थे लगा एक और बांग्लादेशी नागरिक, अवैध तरीके से तीन साल पहले आया भारत

दिल्ली से एक और बांग्लादेशी नागरिक को डिपोर्ट किया गया है। वह पालम विहार इलाके से पकड़ा गया है। बांग्लादेशी नागरिक के पास से भारत का कोई डॉक्यूमेंट नहीं मिला। हालांकि उसके पास कुछ बांग्लादेशी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी मिली। विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय की मदद से उसे बांग्लादेश वापस भेजा गया है।

Image

दिल्ली से बांग्लादेशी नागरिक डिपोर्ट

Illegal Bangladeshi citizens in Delhi: दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे एक और बांग्लादेशी नागरिक की पहचान की गई है। व्यक्ति को दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके से पकड़ा गया। जिसे वापस बांग्लादेश भेज दिया गया है। बांग्लादेशी नागरिक की पहचान मोहम्मद शाहिदुल इस्लाम के रूप में हुई है।

शख्स के पास नहीं मिले भारत के डॉक्यूमेंट

पुलिस ने बताया कि मोहम्मद शाहिदुल इस्लाम तीन साल से पालम गांव में रह रहा था। पुलिस की एक टीम सूचना के आधार पर मंगलापुरी में संदिग्ध व्यक्ति के पास पहुंची। जब उससे कागजात मांगे गए तो वह कोई भी वैध भारतीय दस्तावेज नहीं दिखा सका। उसके पास केवल बांग्लादेशी दस्तावेज की फोटोकॉपी मिली। पुलिस ने बताया कि भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने की बात कबूलने के बाद उसे वापस भेज दिया गया। बांग्लादेशी नागरिक को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय की मदद से वापस भेजा गया।

2024 तक 132 विदेशी नागरिक डिपोर्ट

शनिवार को दिल्ली पुलिस ने कहा था कि उसने 2024 तक वैध दस्तावेजों के बिना राष्ट्रीय राजधानी में निर्धारित अवधि से अधिक समय तक रहने वाले 132 विदेशी नागरिकों को निर्वासित किया है। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया कि निर्वासित व्यक्ति नाइजीरिया, आइवरी कोस्ट, गिनी, उज्बेकिस्तान, घाना, युगांडा और सेनेगल के नागरिक थे।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article