दिल्ली में बुजुर्गों को बड़ी सौगात, आयुष्मान वय वंदना कार्ड से इलाज की नो टेंशन; सरकार उठाएगी पूरा खर्च

Vaya Vandana Yojana Delhi: दिल्ली में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान वय वंदना योजना की शुरुआत हो गई है। इस योजना के तहत आज से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस योजना के तहत आयुष्मान वय वंदना कार्ड की मदद से 70 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

Delhi News: दिल्ली में 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए आज से आयुष्मान वय वंदना कार्ड का वितरण शुरू हो गया। इस कार्ड के जरिए बुजुर्गों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा, जिसमें 5 लाख रुपये आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत और 5 लाख रुपये का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा दिल्ली सरकार देगी।

Vaya Vandana Yojana delhi

आयुष्मान वय वंदना कार्ड की शुरुआत

इस योजना की शुरुआत दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, मंत्री आशीष सूद और बीजेपी विधायक शामिल हुए। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आए सैकड़ों बुजुर्ग भी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब हमारे बुजुर्ग हर उस अस्पताल में अपना मुफ्त उपचार करा सकेंगे, जो इस योजना के तहत सूचीबद्ध होगा। आपको इसके एवज में कुछ भी जमा नहीं कराना होगा। आपको बस उपचार कराना होगा और उसका भुगतान सरकार की तरफ से किया जाएगा।

End of Feed