Auto Taxi Strike: दिल्ली-NCR में 2 दिन का चक्का जाम! ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल, सड़कों पर नहीं दौड़ेंगे 4 लाख वाहन

Auto Taxi Strike: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चक्का जाम और हड़ताल के आह्वान से सड़कों पर सिर्फ काली-पीली टैक्सियां ही दौड़ती नजर आ रही हैं। फिलहाल, राजधानी में ऑटो-टैक्सी की हड़ताल का मिला जुला असर दिख रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली-NCR में ऑटो-टैक्सी की हड़ताल का ऐलान
  • दिल्ली-ऑटो टैक्सी ट्रांसपोटर्स कांग्रेस यूनियन कर रही नेतृत्व
  • ऑटो-टैक्सियों समेत करीब चार लाख वाहन नहीं चलेंगे आज-कल

Auto Taxi Strike: दिल्ली-एनसीआर में दो दिन ऑटो-टैक्सी में सवारी करने वाले लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। राजधानी में गुरुवार और शुक्रवार यानी 22 और 23 अगस्त को ऑटो ड्राइवरों ने हड़ताल का ऐलान किया है। इसका मुख्य कारण है, उनकी मूलभूत मांगे। लिहाजा, टैक्सी ड्राइवरों की एक यूनियन ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चक्का जाम और हड़ताल का आह्वान किया है। ऐसे में दो दिनों तक लोगों भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, परिवहन विभाग के अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। बहरहाल, इस विरोध के कारण ऑटो-टैक्सियों समेत करीब चार लाख वाहन सड़कों पर नहीं चलेंगे।

End of Feed