दिल्ली-NCR में हथियार सप्लाई नेटवर्क पर वार, बद्दा गैंग सरगना समेत छह गिरफ्तार; भारी मात्रा में कारतूस बरामद

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात बद्दा गैंग के सरगना समेत छह हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 13 पिस्तौल, 87 कारतूस और दो बाइक बरामद हुईं।

दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में अपराध जगत को बड़ा झटका देते हुए स्पेशल सेल (ईस्टर्न रेंज) ने एक ही समय पर चलाए गए दो अभियानों में छह हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुख्यात बद्दा गैंग का सरगना कादिर @ बद्दा भी शामिल है, जिस पर यूपी पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 13 सेमी-ऑटोमेटिक पिस्तौल, 2 देशी कट्टे, 5 मैगजीन, 87 जिंदा कारतूस, दो बाइक और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मोबाइल की डाटा जांच में हथियार सप्लाई से जुड़े अहम सुराग मिले हैं।

फोटो सोर्स - स्पेशल सेल

पहली कार्रवाई

5 सितंबर को शाहदरा स्थित श्याम लाल कॉलेज के पास स्पेशल सेल ने छापेमारी की और मोहम्मद साइम उर्फ भोला को चार पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर साथी मोहम्मद कामिल भी पकड़ा गया। कामिल के पास से पिस्तौल, कट्टे और मैगजीन बरामद हुईं। दोनों आरोपी मेरठ के रहने वाले हैं और लंबे समय से हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल थे।

End of Feed