दिल्ली

NIA का बड़ा एक्शन, देशभर में ISIS नेटवर्क पर शिकंजा; कई राज्यों में छापेमारी

NIA की जांच में पता चला कि सिराज और समीर मिलकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम और सिग्नल के जरिए युवाओं को बरगला रहे थे और उन्हें आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की कोशिश कर रहे थे।

Image

NIA की छापेमारी (File Photo: ANI_

दिल्ली : नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को देशभर में एक बड़ी और समन्वित कार्रवाई करते हुए आंध्र प्रदेश के विजयनगरम से जुड़े ISIS केस में आठ राज्यों में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ की गई जो देश में आतंक फैलाने की साजिश रच रहे थे। जानकारी के मुताबिक, NIA ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और दिल्ली में कुल 16 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एजेंसी को कई डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। अधिकारियों ने बताया कि ये सभी सर्च ऑपरेशन आंध्र प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर बारीकी से प्लान किए गए थे।

क्या था प्लान

यह मामला जुलाई 2025 से जांच के दायरे में आया जब आंध्र प्रदेश पुलिस ने विजयनगरम से सिराज-उर-रहमान नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसके पास से संदिग्ध केमिकल्स बरामद हुए थे, जिन्हें IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता था। पूछताछ के दौरान सिराज ने चौंकाने वाले खुलासे किए और बताया कि वह सरकार के खिलाफ जंग छेड़ने की साजिश का हिस्सा था। इसके बाद पुलिस ने उसके साथी सैयद समीर को भी गिरफ्तार किया। NIA की जांच में पता चला कि सिराज और समीर मिलकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम और सिग्नल के जरिए युवाओं को बरगला रहे थे और उन्हें आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की कोशिश कर रहे थे।

NIA ने हाल ही में इस केस में बड़ी सफलता हासिल की थी जब 27 अगस्त 2025 को एक और आरोपी आरिफ हुसैन उर्फ अबू तालिब को गिरफ्तार किया गया। वह सऊदी अरब के रियाद भागने की फिराक में था, लेकिन एजेंसी ने समय रहते उसे पकड़ लिया। जांच से यह भी सामने आया कि आरिफ नेपाल बॉर्डर से हथियारों की सप्लाई कराने की योजना बना रहा था।

अधिकारियों के अनुसार, यह छापेमारी देश में आतंक के नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई है।NIA का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से न सिर्फ आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश होगा, बल्कि उन युवाओं को भी बचाया जा सकेगा जिन्हें सोशल मीडिया के जरिए गुमराह किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article