Delhi New CM Atishi:'जितना सुख आज मेरे मन में है उससे ज्यादा दुख भी मेरे मन में... दिल्ली की नई सीएम आतिशी ने ऐसा क्यों कहा- VIDEO

Delhi New CM : आतिशी दिल्ली की नई सीएम होंगी, आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के लिए नए मुख्यमंत्री का चुनाव कर लिया है, उन्होंने इसके लिए केजरीवाल का आभार जताते हुए अपनी बात रखी है।

Atishi first reactions: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के लिए नए मुख्यमंत्री का चुनाव कर लिया है आतिशी दिल्ली की नई सीएम होंगी। विधायक दल की बैठक में उनका चुनाव किया गया, आतिशी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है जिसमें आतिशी ने कहा- 'जितना सुख आज मेरे मन में है उससे ज्यादा दुख भी मेरे मन में है क्योंकि अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे हैं। दिल्ली की 2 करोड़ जनता की तरफ से मैं जरूर कहना चाहती हूं कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और उसका नाम अरविंद केजरीवाल है।'

Delhi New CM Atishi:'जितना सुख आज मेरे मन में है उससे ज्यादा दुख भी मेरे मन में... दिल्ली की नई सीएम आतिशी ने ऐसा क्यों कहा- VIDEO

गौर हो कि AAP विधायक दल की बैठक में आतिशी का चुनाव किया गया। मंगलनार शाम साढ़े चार बजे केजरीवाल की मुलाकात उप राज्यपाल वीके सक्सेना से होनी है। इस मुलाकात के दोरान वह अपना इस्तीफा सौंप देंगे। समझा जाता है कि नए सीएम को समर्थन वाला विधायकों का पत्र भी वह लेफ्टिनेंट गवर्नर को सौंपेंगे।

End of Feed